लाखों किलो वजन वाले बादल कैसे उड़ते हैं, ये गिरते क्यों नहीं? जानिए विज्ञान

How Clouds Float in sky in Hindi: क्या आपके भी मन में बादल देखकर यह सवाल आता है कि इतने विशाल होने के बावजूद ये उड़ते कैसे हैं? इनमें लाखों लीटर पानी होता है, तो ये गिरते क्यों नहीं

How Clouds Float in sky in hindi: आसमान में तैरते सफेद बादल देखने में बेहद हल्के लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बड़े बादल में मौजूद पानी की बूंदों का कुल वजन लाखों किलोग्राम तक हो सकता है? यह सुनकर सबसे पहला सवाल यही आता है कि ये उड़ते कैसे हैं और जमीन पर गिरते क्यों नहीं हैं। बता दें, इसका जवाब बादलों की बनावट, पानी की बेहद छोटी बूंदों और हवा की गति में छिपा है। सबसे पहले, समझते हैं बादल कैसे बनते हैं?

How Clouds Float

बादल हवा में कैसे उड़ते हैं (Image - chatGPT)

जब सूरज की गर्मी से समुद्र, नदियों, झीलों और जमीन का पानी गर्म होता है तो वह हिस्सा वाष्प बनकर ऊपर उठता है। वातावरण में ऊंचाई बढ़ने के साथ तापमान कम होता जाता है। जब यह जलवाष्प ऊपर बढ़ती हे, तो ऊपर ठंडा तापमान होने की वजह से जलवाष्प भी ठंडी हो जाती है। इसके बाद ऊपर हवा में मौजूद धूल, नमक और दूसरे बेहद छोटे कणों के आसपास जमा होकर सूक्ष्म पानी की बूंदें या बर्फ के क्रिस्टल बनाने लगती है। इन्हीं असंख्य छोटी बूंदों और बर्फ के कणों का समूह हमें बादल के रूप में दिखाई देता है।

End of Feed