Holi School Closed : इस साल होली का त्योहार 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। जबकि 3 मार्च को होलिका दहन होगा। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च से शुरू होकर 3 मार्च को खत्म होगी और होली का त्योहार पूरे देश में 4 मार्च को (Holi 2026 Kab hai) मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों की भी छुट्टी रहती है। हालांकि इस बार होलिका दहन को लेकर स्कूलों की छुट्टी अलग-अलग तारीख में हो सकती है। ऐसे में स्कूल की छुट्टी को लेकर पेरेंट्स और छात्रों के मन में यही सवाल है कि इस साल की होली में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे। तो चलिये इस लेख के जरिये आपको बताते हैं...
Holi 2026 School Closed
होली कब है? Holi Kab hai
होली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में होली आमतौर पर एक हफ्ते पहले ही शुरू हो जाती है। हालांकि हर राज्य में छुट्टी का शेड्यूल अलग-अलग होता है। कुछ राज्यों में होली की छुट्टी दो दिन की होती है और जबकि कुछ राज्यों में होली की लंबी छुट्टी मिलती है। इस बार होली का त्योहार 3 और 4 मार्च को पड़ रहा है। हालांकि कुछ राज्यों के अकैडमिक कैलेंडर में होलिका दहन की छुट्टी 2 मार्च को घोषित की गई है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि इस साल होली के दौरान स्कूलों की छुट्टी की क्या शेड्यूल रहने वाला है।
होली पर स्कूल की छुट्टी Holi School Closed
अगर साल 2025 की होली की शेड्यूल देखा जाए तो पिछले साल होली के मौके पर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने 3 दिन की छुट्टी का फैसला लिया था। शिक्षा विभाग की तरफ से 13 और 14 मार्च के अलावा 15 की भी छु्टी भी घोषित की थी। ऐसे में बच्चों को कुल 3 दिन मिल गए थे। इस बार के कैलेंडर के मुताबिक छुट्टी 2 और 4 मार्च को है।
दिल्ली में होली की छुट्टी Holi school closed in Delhi
दिल्ली की बात करें तो अकैडमिक कैलेंडर के मुताबिक 4 मार्च को छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि होलिका दहन की छुट्टी को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है। 3 तारीख को मंगलवार और 4 को बुधवार पड़ रहा है ऐसे में सोमवार को ही बच्चों को स्कूल जाना होगा। संडे के बाद सीधे मंगलवार और बुधवार को बच्चों की छुट्टी पड़ने के आसार हैं।
राजस्थान में होली पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल Rajasthan School Holiday in Holi
राजस्थान में भी होली की छुट्टी 3 और 4 मार्च को हो सकती है। राजस्थान में होली बहुत ही धूमधाम से मनाई जा सकती है। ऐसे में स्कूलों को दो दिनों तक बंद रखा जा सकता है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में भी होली की 2 दिन की छुट्टी घोषित हो सकती है।
बिहार औलर झारखंड में स्कूलों की छुट्टी Bihar/Jharkhand Holi School Holiday
बिहार और झारखंड दोनों ही राज्यों में होली की 2 दिन की छुट्टी रहने की संभावना है। हरियाणा में भी होली के मौके पर 3 और 4 को स्कूल बंद रहने की संभावना है। हालांकि किसी भी तरह के अपडेट या फिर प्लानिंग के लिए पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टी का अपडेट देखने के लिए आधिकारिक नोटिस का इंतजार करें।
होली से जुड़ी अहम तारीखें...
- होलाष्टक 24 फरवरी 2026
- होलाष्टक समाप्त 3 मार्च 2026
- होलिका दहन कब है- 3 मार्च 2026
- होलिका दहन का समय- शाम 6 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 35 मिनट तक
- धुलैण्डी कब है- 4 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश में कब बंद रहेंगे स्कूल ? Holi School Closed in UP
बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी कैलेंडर के मुताबिक होलिका दहन की छुट्टी 2 और 4 मार्च की है। दो को होलिका दहन और 4 को होली की छुट्टी है। तीन मार्च यानी मंगलवार को स्कूल खुलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साल 2026 का जो कैलेंडर जारी किया है उसमें बच्चों को होली का अच्छा खासा ब्रेक मिल रहा है। इस साल 24 सार्वजनिक अवकाश रहने वाले हैं। होली पर बच्चों को चार दिन का ब्रेक मिल रहा है। 1 मार्च को रविवार पड़ रहा है। 2 मार्च को होलिका दहन की छुट्टी बच्चों को दी जाएगी। 3 मार्च को मंगलवार है (कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं) लेकिन इस दिन की छुट्टी डालकर 4 मार्च को होली की छुट्टी से लॉन्ग वीकेंड का मजा मिलने वाला है। मगर होली की आधिकारिक छुट्टियों की बात की जाए तो ये 2 और 4 तारीख को घोषित की गई हैं। इसमें 1 तारीख को संडे भी पड़ रहा है।
