Holi 2024 School Holiday Holi 2024 Date 24 And 25 March: मार्च के महीने में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। होली रंगों का त्योहार है यह फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार होली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है कि रंगोत्सव वाली होली 24 या 25 मार्च कब है। इसबार 24 मार्च को होलिका दहन और अगले दिन यानी 25 मार्च को रंगोत्सव का त्योहार मनाया जाएगा।आइए जानते हैं इस बार किस दिन होली का अवकाश स्कूलों में रहने वाला है।
Holi 2024 School Holiday
कब है होली 2024, Holi 2024 Date
होली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन इसलिए बना हुआ है कि पूर्णिमा तिथि 24 और 25 दोनों दिन रहने वाली है। इस बार 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर पूर्णिमा तिथि आरंभ हो रही है और इसका समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को हो रहा है। जानकारों का मानना है कि इस बार 24 मार्च को होलिका दहन और अगले दिन यानी 25 मार्च को रंगोत्सव का त्योहार मनाया जाएगा।
होली की छुट्टी, Holi 2024 School Holiday
मार्च 2024 में कुल 10 दिन की छुट्टियां होंगी। ये छुट्टियां यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तर भारत समेत देश भर के कई राज्यों के लिए हैं। स्कूलों में इस बार 25 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। इससे पहले 24 मार्च को रविवार है जिसके चलते छोटी होली का भी अवकाश छात्रों को दिया जा रहा है।
