Hindi Diwas 2025 Theme, National Hindi Diwas Kab Hai Date, Theme, Significance, History: हिंदी दिवस (Hindi Diwas) भारतभर में मनाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण दिनों में से सबसे खास है, क्योंकि ये वही भाषा है जिसे आप अभी पढ़ रहे हैं, जिसे उत्तर भारत में रहने वाले ज्यादातर लोग बोलते हैं व समझते हैं। इस भाषा के जरिये ही तो हम एक दूसरे से जुड़े हैं, और अपने विचारों का आदान प्रदान कर पाते हैं। हमें अपनी हिंदी भाषा पर गर्व है, ये भारत की आन, बान और शान है। भारत में सबसे ज्यादा इसी भाषा का चलन है। प्रति वर्ष इस दिन पर स्कूल/ कॉलेज के साथ ही जगह जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हिंदी दिवस पर भाषण, हिंंदी दिवस पर कविताएं सुनाई जाती हैं। चलिए जानते हैं हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है? हिंदी दिवस का महत्व व हिंदी दिवस का इतिहास क्या है?
हिंदी दिवस 2025 (image - TNN Edit)
हिंदी दिवस कब मनाते हैं? Rashtriya Hindi Diwas kab manate hai
(Rashtriya Hindi Diwas kab hai) हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas) मनाया जाता है, इसे National Hindi Day भी कहते हैं। क्या आप जानते हैं कि वर्तमान समय में English and Mandarin भाषा के बाद हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
हिंदी दिवस की थीम National Hindi Diwas 2025 Theme
हिंदी दिवस 2025 के लिए अभी आधिकारिक थीम निर्धारित नहीं है, लेकिन कई अन्य जानकारी है, जो आपके काम आ सकती है जैसे - हिंदी हमारी राजभाषा है, हिंदी भारत के अलावा भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका में भी बोली व समझी जाती है। इसके अलावा दुनिया के कई अन्य देशों में यह भाषा लोकप्रिय है। मॉरीशस, थाईलैंड, म्यांमार और इंडोनेशिया में हिंदी को समझने वालों की बड़ी संख्या है।
हर साल दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है - एक राष्ट्रीय हिंदी दिवस और एक विश्व हिंदी दिवस। अब जिन्हें लगता है कि साल में दो बार हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है, तो दोनों का अंतर भी जान लीजिए
(image - canva)
विश्व हिंदी दिवस International Hindi Diwas
हर साल 10 जनवरी को 'विश्व हिंदी दिवस' मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करना और उसकी सांस्कृतिक महत्वता को उजागर करना है। इसके अलावा इसे अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में देश व दुनिया में पेश करना है।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस National Hindi Diwas
14 सितंबर को जो हिंदी दिवस मनाया जाता है, उसे 'राष्ट्रीय हिंदी दिवस' या 'हिंदी दिवस' कहते हैं। यह दिन हिंदी भाषा के सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व का सम्मान करने, इसके प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
(image - canva)
राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है? National Hindi Diwas why celebrated on 14 September
हिंदी भाषा को मान्यता देते हुए 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। हिंदी भाषा देश के अधिकतर क्षेत्रों में बोली जाती जिस कारण हिंदी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया गया।
