Himachal Pradesh Teacher Vacancy 2026: हिमाचल सरकार ने राज्य के CBSE से जुड़े सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी पूरी करने के लिए 3,468 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। ये जानकारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने एक बैठक में दी। सरकार का मकसद HP को शिक्षा का बड़ा केंद्र बनाना है और इसके लिए स्कूलों की पढ़ाई को बेहतर किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,468 टीचिंग पद भरे जाएंगे, जिनमें 2,668 नियमित पद हैं: ये 19 अलग-अलग विषयों के हैं। इन पदों की मांग HP राज्य चयन आयोग हमीरपुर को भेज दी गई है। इसके अलावा 800 अस्थायी पद हैं: इसमें 400 अंग्रेजी और 400 गणित के टीचर होंगे।
सरकार जल्द ही संस्कृत, PE, संगीत, ड्राइंग, साइंस, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, पॉलिटी, हिस्ट्री, हिंदी, जियोग्राफी, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, फाइन आर्ट्स और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों के लिए भी भर्ती करेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत से बाहर क्यों खोले जा रहे हैं IIT और IIM के कैंपस? Study By India मॉडल के क्या हैं फायदे?
CBSE स्कूलों का क्या हाल है?
राज्य के 158 सरकारी स्कूलों को CBSE से जोड़ने की मंजूरी मिली थी। इनमें से 146 स्कूलों को CBSE की मान्यता मिल चुकी है। पढ़ाई सुधारने के लिए सरकार ने अस्थायी टीचर भी लगाने शुरू कर दिए हैं। अब तक 292 अंग्रेजी और 284 गणित के टीचर स्कूलों में जॉइन कर चुके हैं।
स्कूलों में टेक्नोलॉजी पर जोर
बैठक में कई और फैसले भी हुए:
- टैबलेट वितरण: पिछले 3 साल में 9,359 छात्रों को टैबलेट दिए गए। बाकी छात्रों को भी DBT से पैसा जल्दी मिलेगा।
- ICT कनेक्शन: अब सभी सरकारी स्कूल ICT से जुड़ गए हैं।
- नए कंप्यूटर: पहली बार 524 स्कूलों में पुराने कंप्यूटर बदलने की मंजूरी मिली।
- इंटरनेट: BSNL ने 777 स्कूलों के लिए नेटवर्क का टेंडर फाइनल कर दिया है। इससे स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई आसान होगी।
अहम बातें
सरकार AI यूनिवर्सिटी बनाने पर भी काम कर रही है। साथ ही जो बच्चे बीच में स्कूल छोड़ चुके हैं, उन्हें ढूंढकर वापस पढ़ाई से जोड़ने की योजना भी है। कुल मिलाकर हिमाचल प्रदेश की सरकार स्कूलों को आधुनिक और टेक्नोलॉजी से लैस बनाने में जुटी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: 770 बिलियन डॉलर का होगा स्पेस टेक्नोलॉजी का बाजार, गोल्डन चांस के लिए भारतीय छात्र हो जाएं तैयार
