एजुकेशन

Digilocker से कैसे चेक करें सीबीएसई सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट, इन स्टेप्स से मिनटों में मिलेगी मार्कशीट

How to check CBSE 10th second board exam result via Digilocker: सीबीएसई क्लास 10th के सेकेंड बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल हुए लगभग 6 लाख 80 हजार से ज्यादा छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट

How to check CBSE 10th second board exam result via Digilocker: सीबीएसई क्लास 10th के सेकेंड बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल हुए लगभग 6 लाख 80 हजार से ज्यादा छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 15 मई से 21 मई के बीच इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा नई शिक्षा नीति के तहत उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो मुख्य परीक्षा के अपने नंबर्स में सुधार करना चाहते थे।

सूत्रों की मानें तो 15 जुलाई के आसपास CBSE Class 10th के सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। इससे कम अंक लाने वाले छात्र परीक्षा में फेल मान जाएंगे।

डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • छात्र सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें।
  • इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या डिजिलॉकर अकाउंट से लॉगिन करें।
  • Education सेक्शन में जाकर CBSE का विकल्प चुनें।
  • अब अपना पासिंग ईयर, रोल नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Get Document पर क्लिक करें।
  • अब आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर लें।

वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होमेपज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद CBSE 10 Second Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र अपनी ओरिजनल मार्कशीट स्कूल जाकर प्राप्त कर सकेंगे। ओरिजनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ दिनों के भीतर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article