CBSE DRQ Skill Test Admit Card 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा (DRQ) के तहत ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव है, उम्मीदवारों को बस अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर उसे डाउनलोड करना होगा।
कब होगा स्किल टेस्ट?
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा 2026 (CBSE DRQ) के तहत ग्रुप ए, बी और सी के 124 पदों के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन 11 जुलाई को विभिन्न सेंटर पर किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए टियर 1 और टियर 2 की परीक्षा पहले ही संपन्न की जा चुकी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -RPSC Grade 2 Admit Card 2026: राजस्थान ग्रेड 2 टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, rpsc.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड
कैसे करें CBSE DRQ Skill Test Admit Card 2026 डाउनलोड ?
स्टेप 1 - भर्ती के लिए आयोजित होने वाले स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए CBSE DRQ Skill Test Admit Card के लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 3 - अब स्क्रीन पर नए खुले पेज पर एप्लीकेशन नंबर और जेट ऑफ बर्थ दर्ज करना है।
स्टेप 4 - सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 5 - अब, आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
स्टेप 6 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी याद से लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड में दी गई सारी जानकारी को ध्यान से चेक करें। किसी प्रकार की कोई गलती पाए जाने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें या हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।
CBSE DRQ हेल्पलाइन नंबर
इस भर्ती और आयोजित होने वाले स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर उम्मीदवार 011-24050353, 011-24050354 पर संपर्क कर सकते हैं या drq2026@cbseshiksha.in पर ईमेल कर सकते हैं।
