Himachal Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल पुलिस में 1088 पदों के लिए मिले 98,719 आवेदन, CM सुक्खू बोले नहीं बढ़ेगी अंतिम तिथि

Himachal Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी दी गई अभी तक कुल 98,719 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Himachal Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1,088 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान स्पष्ट किया कि आवेदन जमा करने की समय-सीमा को अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) के पास 1 सितंबर तक कुल 98,719 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सरकार का कहना है कि बार-बार समय-सीमा बढ़ाने से भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बिना किसी देरी के आगे के चरणों को समय पर पूरा करें।

भर्ती प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा भर्ती का पहला विज्ञापन 10 जुलाई, 2026 को जारी किया गया था।

End of Feed