Himachal Board 12th English Exam Cancelled: रद्द हुई हिमाचल बोर्ड 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, पेपर लीक की आशंका

Himachal Board 12th English Exam Cancelled: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 8 मार्च, शनिवार को होने वाली कक्षा 12वीं अंग्रेजी का पेपर कैंसिल कर दिया है। बोर्ड की ओर से पेपर लीक होने की संभावना जताई जा रही है। यही कारण है कि एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है।

Himachal Board 12th English Exam Cancelled: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 8 मार्च 2025, शनिवार को होने वाली कक्षा 12वीं अंग्रेजी का पेपर रद्द कर (Himachal 12th English Exam Cancel) दिया है। बोर्ड की ओर से यह कदम पेपर लीक होने की संभावना के चलते उठाया गया है। बोर्ड ने इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बोर्ड ने यह निर्णय 7 मार्च को एक गुमनाम शिकायत मिलने के बाद लिया है। यहां आप जान सकते हैं।

Himachal Board

Himachal 12th English Exam Cancelled: रद्द हुआ अंग्रेजी का पेपर एग्जाम

जारी अधिसूचना के मुताबिक हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि चंबा जिले के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा विद्यालय चौवारी में शिक्षकों ने गलती से 10वीं के स्थान पर कक्षा 12वीं अंग्रेजी का पेपर खोल दिया। बोर्ड ने मामले की तुरंत जांच की और एग्जाम मित्र ऐप से वीडियो साक्ष्य का उपयोग करके दावे की पुष्टि की गई। बता दें तय डेटशीट के अनुसार कक्षा 10वीं अंग्रेजी का पेपर 7 मार्च को था, जबकि 12वीं अंग्रेजी का पेपर आज यानी 8 मार्च को था। ऐसे में अब बोर्ड ने आज यानी 8 मार्च को होने वाली 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द कर दिया है।

Himachal Board 12th English Exam Cancelled: रद्द हुई हिमाचल बोर्ड 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा

Himachal 12th English Exam Cancel: जल्द एग्जाम की नई तारीख

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। Himachal Pradesh Board Of School Education परीक्षा विनियम 1993 (जुलाई तक संशोधित) की धारा 2.1.2 के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रदेशभर में इंग्लिश का पेपर कैंसिल कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा की नई तारीख की जल्द ही छात्रों को जानकारी दी जाएगी।

End Article
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते है...

End of Feed