Dehradun School Closed: देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित

Dehradun School Closed: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Dehradun School Closed: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा कई क्षेत्रों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और बच्चों को घर से बाहर न भेजें।

बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूल बंद

बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूल बंद

एडवाइजरी जारी

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें। वाहन चालकों को भी खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

End of Feed