HBSE Haryana 10th Result 2024 Date and Time: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया जा चुका है। अब हरियाणा में 12वीं के परिणाम घोषत होने के बाद अब छात्रों को 10वीं के रिजल्ट का इंतजार है। 10वीं का रिजल्ट बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रेसवार्ता के दौरान घोषित किया जाएगा। जिसके बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हाल ही में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष वी.पी.यादव ने बताया कि 10वीं का रिजल्ट कब तक जारी किया जा सकता है।
HBSE Haryana 10th Result 2024 Date and Time
HBSE 10th Result 2024
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष वी.पी.यादव ने बताया कि 15 मई तक हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (Haryana 10th Board Result 2024) घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड की तरफ से कॉपियों की जांच के लिए 8 मई का समय तय किया गया था।ऐसे में आज मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है और जल्द रिजल्ट तैयार करके जल्द ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।
HBSE Haryana 10th Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर 10th रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
HBSE 10th Result 2024 Updates
गौरतलब है कि एचबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 10 दिन पहले घोषित हो चुका है। अब कक्षा 10वीं के विद्यार्थी उनके परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अक्सर कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आने के बाद दो से तीन दिन में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आ जाता था लेकिन इस बार 15 मई तक परिणाम आ सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
