HBSE Haryana Board 10th Result 2024 (OUT): जारी हुआ हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्क्स

Haryana Board, HBSE 10th Result 2024 declared at bseh.org: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 12 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर रोल नंबर दर्ज करके हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।

Haryana Board, HBSE 10th Result 2024 declared at bseh.org: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 12 मई (Haryana Board 10th Result 2024) को जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट (HBSE Class 10th Result 2024) की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव की ओर से दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको RESULTHB10 (स्पेस) ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपको मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

HBSE 10th Result 2024

HBSE 10th Result 2024

HBSE Class 10th Result 2024: ऐसा रहा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल 10वीं परीक्षा में कुल 2,86,714 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 2,73,015 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। डॉ. यादव ने बताया कि इस परीक्षा में 1,37,167 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,32,119 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 96.32 रही, जबकि 1,49,547 छात्रों में से 1,40,896 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 94.22 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 2.10 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है। बता दें कि 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.22 फीसदी दर्ज किया गया है।

End of Feed