Haryana Police PMT and PST Date 2026 : जल्द जारी होगी पीएमटी और पीएसटी की तारीख, फर्जी पोस्ट पर न करें भरोसा

Haryana Police Constable Bharti 2026 : हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन, पंचकूला के नाम से पीएमटी आयोजित किए जाने की तारीखें दिखाई गई है, लेकिन आयोग ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है। HSSC ने साफ किया है कि ये नोटिस भ्रामक है और आयोग की ओर से ऐसी किसी भी तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Haryana Police Constable Bharti 2026 : सोशल मीडिया पर हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की पीएमटी (Physical Measurement Test) और पीएसटी (Physical Screening Test) की तारीखों को लेकर एक कथित नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने साफ किया है कि ये नोटिस भ्रामक है और आयोग की ओर से ऐसी किसी भी तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आयोग ने बताया कि जैसे ही तारीखों को लेकर कोई डेट डिसाइड होगी, आयोग आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इसकी जानकारी देगा।

Haryana Police PMT and PST Date 2026

Haryana Police PMT and PST Date 2026

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट

आयोग ने अभ्यर्थियों को सचेत करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस फर्जी नोटिस पर भरोसा न करें। आयोग द्वारा पीएमटी और पीएसटी की तारीखों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। जैसे ही तारीखों को लेकर कोई डेट डिसाइड होगी, आयोग आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इसकी जानकारी देगा।

End of Feed