Haryana JBT Admit Card 2024: हरियाणा जेबीटी एग्जाम का एडमिट कार्ड, hssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

Haryana JBT Admit Card 2024 Download: हरियाणा जेबीटी एग्जाम का आयोजन 28 सितंबर को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

Haryana JBT Admit Card 2024 Download: हरियाणा जेबीटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर बेसिक टीचर परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपना एडमिटा कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी हरियाणा जेबीटी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Haryana JBT Admit Card 2024

Haryana JBT Admit Card 2024

Haryana JBT Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

हरियाणा जूनियर बेसिक टीचर परीक्षा का आयोजन 28 सितंबर 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में 95 अंकों के कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 105 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 0.95 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed