Haryana HSSC Group-C Vacancy 2026: हरियाणा ग्रुप-सी के अलग-अलग पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन की भी बदली तारीख

Haryana Group C Vacancy 2026: ग्रुप 3 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पद 696 से बढ़कर 702 हो गए हैं। ग्रुप 3 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या 173 से बढ़ाकर 260 कर दी गई है। इसके आलावा आयोग ने आवेदन प्रक्रिया की तारीख में भी बदलाव किया है। पहले आवेदन 2 फरवरी यानी आज से शुरू होने थे मगर अब ये 6 फरवरी 2026 से शुरू होंगे।

Haryana Group C Notification 2026 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत निकाली भर्तियों में बड़ा संशोधन किया है। आयोग ने जो सूचना जारी की है, उसके मुताबिक, अलग-अलग कैटेगरी में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया की तारीख में भी बदलाव किया गया है। संशोधन के बाद ग्रुप-2 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी गई है।

Haryana Group C Recruitment

Haryana Group C Recruitment

कितने पदों की बढ़ी संख्या

वहीं ग्रुप 3 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पद 696 से बढ़कर 702 हो गए हैं। ग्रुप 3 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या 173 से बढ़ाकर 260 कर दी गई है। इसके आलावा आयोग ने आवेदन प्रक्रिया की तारीख में भी बदलाव किया है। पहले आवेदन 2 फरवरी यानी आज से शुरू होने थे मगर अब ये 6 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिस को ध्यान से पढ़ें। जानकारी और संशोधित विज्ञापन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर उपलब्ध है।

End of Feed