Haryana Group D Result: हरियाणा ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट जारी, 3007 लोगों की लगी नौकरी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Haryana Group D Result released check your name direct link hssc.gov.in: हरियाणा सरकार ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए ग्रुप-डी भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3007 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

Haryana Group D Result released check your name direct link hssc.gov.in: हरियाणा सरकार ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए ग्रुप-डी भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3007 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद हजारों युवाओं का सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा हो गया है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और मेरिट आधारित बताते हुए सरकार ने इसे रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। हरियाणा राज्य कर्मचारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स X पर इस बात की जानकारी दी है।

HSSC Group D Result: हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट

HSSC Group D Result: हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट

बता दें कि हरियाणा सरकार लगातार सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में ग्रुप-डी भर्ती को रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सरकारी जानकारी के अनुसार, चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का मूल्यांकन निर्धारित मानकों और मेरिट के आधार पर किया गया। उम्मीदवारों का चयन विभिन्न विभागों में रिक्त ग्रुप-डी पदों के लिए किया गया है। चयनित अभ्यर्थी अब आगे की दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होंगे। अभ्यर्थी अपना परिणाम और चयन सूची हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

End of Feed