Haryana CET Admit Card 2025 OUT: जारी हुआ हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Haryana CET Admit Card 2025 Download Link at hssc.gov.in: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana CET Admit Card 2025 Download Link at hssc.gov.in: हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana CET Admit Card 2025 (Photo Credit: HSSC Website)

Haryana CET Admit Card 2025 (Photo Credit: HSSC Website)

हरियाणा सीईटी का आयोजन 26 जुलाई और 27 जुलाई 2025 को किया जाएगा। बता दें कि हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा मुफ्त बस सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र तक उन्हें पहुंचाया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed