LIVE

Haryana CET 2022 Admit Card: हरियाणा सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें डायरेक्ट लिंक

Haryana CET 2022 Admit Card: हरियाणा सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें डायरेक्ट लिंक
Haryana CET 2022 Admit Card: हरियाणा सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें डायरेक्ट लिंक

Haryana CET 2022 Admit Card Download Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट, हरियाणा सीईटी 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा शहर की पर्ची कल यानी 1 नवंबर, 2022 को जारी की गई थी। वे सभी जिन्होंने खुद को पंजीकृत किया है और परीक्षा दे रहे हैं, वे अब अपनी परीक्षा शहर की पर्चियों की जांच कर सकते हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट-onetimeregn.haryana.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।एनटीए ने एडमिट कार्ड के लिए फोटो को एडिट करने के लिए विंडो खोली थी जो कि 2 नवंबर से सुबह 9 बजे तक खुली थी। यहां दिए गए वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक से भी हरियाणा सीईटी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।सरकारी नौकरी व एजुकेशन जगत की बड़ी खबरों के लिए इस लिंक Sarkari Naukri पर क्लिक करें।

NOV 04, 2022 06:07 IST

Haryana CET Admit Card 2022: कैसे करें डाउनलोड?

हरियाणा सीईटी को लेकर जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, वे यहां दिए इन आसान स्टेप्स को चेक कर सकते हैं।एचएसएससी की आधिकारिक साइट hssc.gov.in पर जाएं।होम पेज पर उपलब्ध हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
NOV 03, 2022 18:16 IST

Haryana CET Exam 2022: दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 4.45 बजे तक। परीक्षा शहर सूचना लिंक 1 नवंबर, 2022 को सक्रिय किया जा चुका है।
NOV 03, 2022 16:34 IST

Haryana CET Admit Card: पेन और पेपर मोड में परीक्षा

NTA हरियाणा राज्य के कई शहरों / जिलों में 5 और 6 नवंबर, 2022 को ग्रुप सी पदों के लिए पेन और पेपर मोड में परीक्षा आयोजित करेगा।
NOV 03, 2022 15:32 IST

Haryana CET Admit Card Out: आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर देखें प्रवेश पत्र

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड 2022 को रिलीज कर दिया गया है। उम्मीदवार सामान्य पात्रता परीक्षा को लेकर जो उम्मीदवार उपस्थित होंगे, वह एचएसएससी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in की मदद से एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
NOV 03, 2022 12:06 IST

Haryana CET Admit Card 2022 LIVE - ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

हरियाणा सामान पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NOV 03, 2022 11:26 IST

Haryana CET Admit Card 2022 LIVE - इंतजार खत्म! हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड जारी

हरियाणा समान पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 5 नवंबर और 6 नवंबर को दो पाली में आयोजित की जाएगी।
NOV 03, 2022 10:44 IST

Haryana CET 2022 Exam - नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

हरियाणा समान पात्रता परीक्षा में 100 अंकुर के 100 सवाल पूछे जाएंगे। ‌ इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा। गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।‌
NOV 03, 2022 10:07 IST

Haryana CET 2022 LIVE - दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

हरियाणा समान पात्रता के लिए एडमिट कार्ड onetimeregn.haryana.goc.in पर जारी होगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा 5 नवंबर और 6 नवंबर को सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 4:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।
NOV 03, 2022 09:24 IST

Haryana CET 2022 Admit Card LIVE -हरियाणा सीईटी के लिए योग्यता

हरियाणा सामान पात्रता परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं, 12वीं पास के अलावा डिग्री और डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ग्रुप बी और सी पदों के लिए योग्य माने जाएंगे।
NOV 03, 2022 08:49 IST

Haryana CET 2022 Live - इंटीमेशन स्लिप जारी

हरियाणा सामान पात्रता परीक्षा के लिए इंटीमेशन स्लिप कल जारी कर दी गई थी। हालांकि एडमिट कार्ड अभी तक नहीं अपलोड किया गया है। एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थियों को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
NOV 03, 2022 08:22 IST

Haryana CET Admit Card 2022 Live - आज जारी होगा एडमिट कार्ड

हरियाणा समान पात्रता परीक्षा 5 नवंबर और 6 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड आज यानी 3 नवंबर 2022 को जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
NOV 03, 2022 07:40 IST

Haryana CET 2022 Live - हरियाणा सीईटी के लिए आयु सीमा

हरियाणा समान पात्रता परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
NOV 03, 2022 07:08 IST

Haryana CET Admit Card 2022 Live - कब मांगे गए आवेदन

हरियाणा समान पात्रता परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती की जाएगी। इस साल परीक्षा के लिए 31 मई तक आवेदन मांगे गए थे और अब परीक्षा 5 और 6 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
NOV 03, 2022 06:11 IST

Haryana CET 2022 Live - वेबसाइट पर रखें नजर

हरियाणा समान पात्रता परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर और 6 नवंबर 2022 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते हैं।
NOV 02, 2022 19:37 IST

Haryana CET Admit Card 2022: सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर

सिटी स्लिप में परीक्षा के लिए आवंटित सिटी सेंटर के बारे में विवरण होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, जिसके जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। सिटी स्लिप की मदद से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
NOV 02, 2022 18:22 IST

HSSC Haryana CET Admit Card: सिटी स्लिप का इंतजार हो चुका है खत्म

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से सामान्य पात्रता परीक्षा 2022 को लेकर सिटी स्लिप शहर की सूचना पर्ची को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती को लेकर रजिस्टर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in की मदद से अपनी परीक्षा शहर पर्ची को डाउनलोड कर सकते हैं।
NOV 02, 2022 15:31 IST

Haryana CET Admit Card 2022 Live: एडमिट कार्ड नहीं हुआ है जारी

हरियाणा सीईटी से जुड़े आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 'कृपया ध्यान दें कि यह परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं है। यह उस शहर की सिर्फ एक अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा, ताकि उम्मीदवारों को अपनी यात्रा योजना आदि बनाने में सुविधा हो।'
NOV 02, 2022 14:18 IST

Haryana CTET 2022: एग्जाम की डेट और टाइम

सीईटी 5 और 6 नवंबर को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। सुबह का सत्र सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 4:45 बजे तक होगा।
NOV 02, 2022 13:54 IST

Haryana HSSC CET 2022: कैसे चेक करें स्लिप

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट - hssc.gov.in पर जाएं।स्टेप 2: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को दर्ज करें।स्टेप 3: सब्मिट बटन को क्लिक करें।स्टेप 4: स्लिप को चेक कर और डाउनलोड करें।
NOV 02, 2022 11:37 IST

onetimeregn.haryana.gov.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड 2022 तारीख और समय साझा नहीं किया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सीईटी एडमिट कार्ड 2 नवंबर, 2022 को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार onetimeregn.haryana.gov.in पर जाकर अपडेट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।