गुड न्यूज, बिहार में अब प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की आधी सीटों पर सरकारी फीस पर होगी पढ़ाई, नीतीश कैबिनेट ने दी मंजूरी

  • Agency by: IANS
  • Updated Feb 24, 2023, 11:58 PM IST

बिहार में अब प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को एक बड़ा तोहफा दिया है। अब निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वालों को पढ़ाई करने में कम राशि खर्च करनी पड़ेगी।

पटना : बिहार में अब निजी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को एक बड़ा तोहफा दिया है। अब निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वालों को पढ़ाई करने में कम राशि खर्च करनी पड़ेगी। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की हुई बैठक में निजी मेडिकल कॉलेजों की आधी सीटों पर सरकारी फीस पर ही पढ़ाई के प्रस्ताव को मुहर लगा दी है।

private medical colleges

प्राइवेट मेडिकल कॉलेज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए अपर मुख्य सचिव बृजेश मेहरोत्रा ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। इस बैठक में निजी मेडिकल कॉलेजों में छात्रों की पढ़ाई का अहम फैसला लिया गया। इसके मुताबिक राज्य के सभी निजी मेडिकल पर नामांकन एवं अन्य शुल्क राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए निर्धारित शुल्क के अनुरूप होगा।

End of Feed