HAL Recruitment 2026: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में डिजाइन और मैनेजमेंट ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व आवेदन प्रक्रिया

HAL Recruitment 2026: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बीई और बीटेक की शिक्षा प्राप्त करने वाले और डिग्री होल्डर उम्मीदवारों के लिए ट्रेनी पदों की भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

HAL Recruitment 2026: एयरोस्पेस सेक्टर में अपना भविष्य बनाने की ख्वाहिश रखने वाले युवा इंजीनियरों के लिए देश की दिग्गज नवरत्न कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने कई रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, डिजाइन ट्रेनी (Design Trainee) और मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee) के कुल 120 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

HAL Recruitment 2026

HAL Recruitment 2026 (Photo - AI)

क्या है आवेदन की डेट

उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को सलाह है कि वह अंतिम तिथि के इंतजार में न रहें और समय से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें ताकि उन्हें अंत में सर्वर डाउन होने या अन्य टेक्निकल परेशानियों का सामना न करना पड़े।

End of Feed