HAL Recruitment 2025: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में 588 पदों पर भर्ती, बिन एग्जाम मिलेगी नौकरी

HAL recruitment 2025: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अप्रेंटिस के 588 विभिन्न पदों पर एक साल के ट्रेनिंग पीरियड के लिए भर्ती का नोटिस जारी किया है। इसमें ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 278 पद और ITI ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 310 पदों पर भर्ती की जा रही है।

HAL recruitment 2025: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के पास सुनहरा मौका है। एचएएल ने अप्रेंटिस के 588 विभिन्न पदों पर एक साल के ट्रेनिंग पीरियड के लिए भर्ती का नोटिस जारी किया है। इसमें ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 278 पद और ITI ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 310 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गुगल फॉर्म के जरिए NAPS पोर्टल पर जाकर लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं।

HAL Recruitment 2025

HAL Recruitment 2025

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 10 अगस्त, 2025 और ITI ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 2 सितंबर, 2025 तय की गई है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस और पुलिस वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। आपको बता दें कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

End of Feed