बड़ा अलर्ट! देशभर में ग्रेजुएशन के छात्र पढ़ेंगे जलवायु परिवर्तन, स्वच्छता और पर्यावरण का पाठ

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 11, 2023, 04:17 PM IST

एजुकेशन जगत में बड़ी खबर आई है, देश भर के ग्रेजुएशन के छात्र अब जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण शिक्षा और स्वच्छता जैसे विषय भी पढ़ेंगे। अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले देशभर के छात्रों के सिलेबस में पर्यावरण शिक्षा को शामिल करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ग्रेजुएशन के छात्र अब पर्यावरण शिक्षा जैसा विषय भी पढ़ेगें। अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले देशभर के छात्रों के सिलेबस में पर्यावरण शिक्षा को शामिल करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत पढ़ाई जाने वाली पर्यावरण शिक्षा में जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, जैविक विविधता संरक्षण, सतत विकास वन और वन्यजीव संरक्षण, जैविक संसाधन और जैव विविधता प्रबंधन जैसे विषय पढ़ाए जांएगे।

education news

शिक्षा समाचार

इन दिशा निर्देशों का पालन होने पर ग्रेजुएशन स्तर की पढ़ाई कर रहे छात्र पर्यावरण से जुड़े पाठ्यक्रम का हिस्सा भी बनेंगे। यूजीसी ने यह दिशानिर्देश केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल पर जारी किए हैं।

End of Feed