GPAT Exam Admit Card 2024: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से जीपैट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।
GPAT 2024 Admit Card जारी
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 मई 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 8 जून 2024 को होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
GPAT Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
- अब GPAT Admit Card 2024 के लिंक पर जाएं।
- यहां Download Hall Ticker के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।
जीपैट 2024 बिना आईडी प्रूफ के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जीपैट एडमिट कार्ड 2024 और फोटो आईडी प्रूफ के बीच नाम में अंतर पाए जाने की स्थिति में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में दिए डिटेल्स को अच्छे से चेक कर लें।
GPAT 2024 एग्जाम पैटर्न
GPAT 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। GPAT 2024 परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। कुल 125 प्रश्न होंगे. परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी है. GPAT 2024 प्रश्न पत्र में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। GPAT 2024 का पेपर कुल 500 अंकों का होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नकारात्मक अंकन होगी।
