Google Summer Internship 2027: यदि आप कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और टेक जगत की सबसे दिग्गज कंपनी Google के साथ काम करने का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए किसी सपने को सच कर देने से कम नहीं होगा। गूगल ने अपनी शानदार 'समर इंटर्नशिप 2027' (Summer Internship 2027) प्रोग्राम का ऐलान कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस इंटर्नशिप में हिस्सा लेकर गूगल के साथ काम करना चाहते हैं उन्हें बता दें कि गूगल समर इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। करियर की शुरुआत में गूगल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का अनुभव आपके रेज्यूमे को तो मजबूत बना देगा। साथ ही भविष्य में बेहतरीन नौकरी पाने के रास्ते भी खोल देता है। अगर आप भी टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो इस मौके को हाथ से जानें नहीं देना और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Google Summer Internship 2027 (Photo - AI)
इन छात्रों के लिए होगा खास मौका
गूगल इस समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के जरिए मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग इंटर्न की भर्ती कर रहा है। यह अवसर उन छात्र-छात्राओं के लिए सबसे बेहतरीन है जो वर्तमान में कंप्यूटर साइंस या उससे संबंधित किसी तकनीकी क्षेत्र में बैचलर डिग्री (B.Tech/B.Sc), मास्टर्स डिग्री (M.Tech/M.Sc) या डुअल डिग्री कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। इस इंटर्नशिप की एक सबसे अच्छी और खात बात यह है कि आवेदन करते समय छात्र अपनी पसंद की जॉब लोकेशन चुन सकते हैं। उन्हें हैदराबाद, बैंगलोर और पुणे तीन लोकेशन दी जाएगी, जिसमें से एक का आप चुनाव कर सकते हैं।
क्या है इस इंटर्नशिप की योग्यता?
गूगल के इस प्रतिष्ठित इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए आवेदकों के कंप्यूटर साइंस या किसी अन्य संबंधित टेक्निकल फील्ड में बैचलर, मास्टर्स या डुअल डिग्री का छात्र होना चाहिए। उन्हें डेटा स्ट्रक्चर्स, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, विजुअलाइजेशन टूल्स और डीबगिंग की अच्छी समझ होनी आवश्यक है। कोडिंग और सिस्टम स्किल्स के तौर पर उन्हें डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम, कॉनकरेंसी, मल्टी-थ्रेडिंग या सिंक्रोनाइजेशन डेवलप करने का प्रैक्टिकल अनुभव या जानकारी होनी चाहिए। इतना ही नहीं, इसके साथ उम्मीदवार के पास मजबूत इंजीनियरिंग स्किल्स का होना अनिवार्य है।
गूगल समर इंटर्नशिप के लिए कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1 - सबसे पहले गूगल के आधिकारिक पोर्टल www.google.com पर जाकर उसके 'Careers' (करियर) सेक्शन को ओपन करें।
स्टेप 2 - करियर सेक्शन में आपको 'Software Engineering Intern, Summer 2027' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - स्क्रीन पर दिख रहे 'Apply' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - इसके बाद अपना नाम, ईमेल आईडी और फोन नंबर जैसी जरूरी जानकारियां दर्ज करके अपनी प्रोफाइल क्रिएट करें।
स्टेप 5 - अब अपना अपडेटेड सीवी (CV) अपलोड करें।
स्टेप 6 - ध्यान रखें कि आपकी सीवी फाइल पीडीएफ या डॉक्स फॉर्मेट में होनी चाहिए और उसका साइज 2MB से अधिक नहीं होना चाहिए।
स्टेप 7 - जॉब रिकमेंडेशन और अन्य जरूरी नियमों पर टिक करने के बाद फॉर्म में मांगी गई शेष डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरें।
स्टेप 8 - अंत में पूरी जानकारी को एक बार री-चेक करके फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
स्टेप 9 - फॉर्म सबमिट होने के बाद उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - AI, इनोवेशन और फ्यूचर टेक्नोलॉजी को मिला फ्रांस का साथ, IIT’s के साथ युवाओं का करियर गढ़ेंगे फ्रांसीसी कॉलेज
यह इंटर्नशिप आपके करियर को एक नई और ऊंची उड़ान दे सकती है, इसलिए अंतिम तिथि से पहले ही अपना आवेदन सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट करें।
