Good friday school holiday in India UP School closed on Good Friday: 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। गुड फ्राइडे का दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह दिन यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान और मृत्यु की स्मृति में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म के लोग काले रंग के कपड़े पहनते हैं और यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा मांगते हैं। इस दिन को ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी मनाया जाता है। इस दिन सरकारी संस्थानों में अवकाश रहता है। गुड फ्राइडे को कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता प्राप्त है, और इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और कई निजी संस्थान बंद रहते हैं। आइये जानते हैं कि इस दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा या नहीं?
Good Friday School Holiday 2025
UP School Closed on Good Friday
भारत में गुड फाइडे के दिन भी स्कूलों को बंद किया जाता है। उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा जारी साल 2025 के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा। इस आदेश के अनुसार, सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे, वहीं गैर सरकारी स्कूलों में भी अवकाश रहेगा।Good Friday holiday in Bihar
ईसा मसीह के बलिदान को याद करने के लिए इस दिन प्रार्थना और उपवास किया जाता है। बिहार में भी यह एक महत्वपूर्ण अवकाश है। इस दिन सरकारी संस्थान और स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।
Good friday school closed in Uttarakhand
यूपी से सटे राज्य उत्तराखंड में भी गुड फ्राइडे के मौके पर 18 अप्रैल को अवकाश रहेगा। वहीं, मध्य प्रदेश में भी गुड फ्राइडे की छुट्टी 18 अप्रैल को रखी गई है। बिहार सहित छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य में भी गुड फ्राइडे के मौके पर अवकाश रहेगा।
