Goa Board HSSC Result 2025 Check Online: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर दिए हैं। तीनों स्ट्रीत आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के छात्र अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। Goa Board HSSC Result 2025 Online Check करने के लिए आपको GBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर जाने की जरूरत है।
घोषित हो गया गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम
Goa Board Result 2025 Class 12 Time व Goa Board Result 2025 Class 12 Date की घोषणा कल ही कर दी गई थी, तब से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन टीम लगातार इन रिजल्ट पर नजर बनाए हुए है।
कहां से घोषित किया परिणाम
जीबीएसएचएसई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 12 का परिणाम गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पोरवोरिम गोवा के कॉन्फ्रेंस हॉल, द्वितीय तल पर घोषित किया गया।
Consolidated Result Sheet कहां से मिलेगी
एक जानकारी के अनुसार, समेकित परिणाम पत्रक यानी Consolidated Result Sheet को 29 मार्च, 2025 से डाउनलोड किया जा सकेगा। परिणामों के साथ, परिणाम पुस्तिका भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
गोवा बोर्ड के अनुसार, मार्कशीट के संग्रह का डेटा जल्द ही घोषित किया जाएगा। इस कार्यालय के आईटी अनुभाग से स्कूल के अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से मार्कशीट एकत्र की जाएगी। मार्कशीट के संबंध में किसी भी अभिभावक या उम्मीदवार से कोई सवाल नहीं किया जाएगा।
कब हुई थी परीक्षा
गोवा कक्षा 12 की अंतिम परीक्षाएं 10 फरवरी से 1 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। इस वर्ष HSSC परीक्षा के लिए कुल 17686 नियमित उम्मीदवार उपस्थित हुए। इनमें से 8462 लड़के और 9224 लड़कियां हैं।
