GBSHSE Goa Board 10th SSC Result 2024: गोवा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्र तैयार हो जाएं, आज यानी 15 मई 2024 को सभी छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। गोवा बोर्ड एवं सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (GBSHSE) की तरफ से शाम 5 बजकर 30 मिनट पर कक्षा 10वीं यानी Goa Board SSC Result 2024 जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा Goa Board की ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.in पर होगी।
Goa Board 10वीं का रिजल्ट 2024
गोवा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा गोवा बोर्ड एवं सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (GBSHSE) के चेयरमैन भगीरथ शेट्टी करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से अपनी मार्कशीट ऑनलाइन मोड में चेक कर सकेंगे।
Goa Board 10th Result 2024 ऐसे करें चेक
- गोवा बोर्ड 10th रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद छात्रों को रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करना होगा।
- जानकारी सबमिट होते ही रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख लें।
Goa Board SSC Result 2024 Website Details
आपको बता दें कि गोवा कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 में कुल 19,557 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें 9,814 लड़कियां, 9,743 लड़के, 242 रिपीटर्स और 385 निजी छात्र शामिल थे। परीक्षा राज्य भर के 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइच gbshse.in और results.gbshsegoa.net के अलावा डिजिलॉकर पोर्टल पर भी उपलब्ध होगा।आ चुका है 12वीं का रिजल्ट
गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। इस एग्जाम में 17,987 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमें से 8550 छात्र और 9437 छात्राएं थीं। इस साल कक्षा 12वीं में पुरुष छात्रों का पास प्रतिशत 81.59% और महिला उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 88.06% है। लड़कियों ने परीक्षा में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
