GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: स्टाफ नर्स भर्ती की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, आवेदन के लिए मिला 28 दिन का समय

GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने नर्सिंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह gims.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने नर्सिंग स्टाफ के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। जीआईएमएस के इस फैसले से भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को राहत मिली है। जीआईएमएस प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया था, उन्हें एक और अवसर दिया जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अब लास्ट डेट का इंतजार करने की बजाए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

GIMS Staff Nurse Recruitment 2026

GIMS Staff Nurse Recruitment 2026 (Photo - AI)

महत्वपूर्ण तिथियां और संशोधित शेड्यूल

नोटिफिकेशन की डेट09 अगस्त 2026
संशोधित नोटिस तिथि08 सितंबर 2026
आवेदन की पुरानी अंतिम तिथि9 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की नई अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -RRB ने 560 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

नर्सिंग भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

- मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग (4 वर्षीय) या बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक (2 वर्षीय) की डिग्री। इसके साथ ही स्टेट या इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्सिंग एंड मिडफेरी के रूप में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

End of Feed