नई दिल्ली या आनंद विहार ही नहीं.. ये भी हैं दिल्ली के रेलवे स्टेशन, क्या आप जानते हैं सभी 46 के नाम

Delhi Railway Station: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर साल हजारों लाखों लोग अपनी जिंदगी संवारने के लिए कदम रखते है। शहर में आने की बात हो या यहां से किसी अन्य शहर में जाने की बात हो, सबसे पहले ध्यान में नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आता है। लेकिन दिल्ली केवल इन 4 रेलवे स्टेशनों तक सीमित नहीं है। यहां 46 रेलवे स्टेशन हैं। आइए आपको उनके नाम बताएं।

Delhi Railway Station: 'दिल्ली' किसी पहचान का मोहताज नहीं है। दिल्ली सिर्फ एक शहर या देश की राजधानी मात्र नहीं है, बल्कि यह करोड़ों सपनों का बसेरा है। मुगलों के वैभव और ब्रिटिश काल की वास्तुकला को समेटे हुए इस शहर की अपनी एक अलग रूह है। दिल्ली 'दिलवालों' की एक अटूट पहचान है। इस शहर की खुशबू लाखों-करोड़ों लोगों में बसी है, जिसे मिटाए, मिटाया नहीं जा सकता है। शहर की गलियों में एक ऐसी कशिश है कि हर साल लाखों लोग अपनी किस्मत संवारने की उम्मीद लेकर यहाँ कदम रखते हैं।

Delhi Railway Station List

दिल्ली के 46 रेलवे स्टेशनों की लिस्ट

अधिकतर लोग यहां आने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं। दिल्ली की शान और इसकी व्यस्तता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां के रेलवे स्टेशन कभी खाली नहीं रहते हैं। दिल्ली आने या दिल्ली से जाने की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का नाम आता है। लेकिन क्या दिल्ली में इन्हीं चार रेलवे स्टेशन तक सीमित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 1,483 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली राजधानी दिल्ली में केवल 4 नहीं बल्कि 46 रेलवे स्टेशन हैं। सबके दिलों पर राज करने वाली इस छोटी सी दिल्ली में इतने सारे रेलवे स्टेशन हैं, इस बात कर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन यह बात शत-प्रतिशत सच है। दिल्ली में कई रेलवे स्टेशन ऐसे हैं, जिनके आपने नाम तक सुने नहीं होंगे। आइए आज आपको दिल्ली के उन सभी भूले-बिसरे रेलवे स्टेशनों के बारे में बताएं।

End of Feed