Noida School Time Change: गौतमबुद्ध नगर में बदली स्कूलों की टाइमिंग, DM ने जारी किया आदेश

Noida School Timings Changed: यूपी में बढ़ते कोहरे और ठंड को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल के छात्रों के आने जाने के समय में ​बदलाव कर दिया गया है। जानें अब कब से खुलेंगे स्कूल, क्या है Noida School Timings News

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल में छात्रों का समय बढ़ाया गया
  • कड़ाके की ठंड और कोहरे को देखते जिला अधिकारी ने लिया फैसला
  • जिला प्रशासन के अगले आदेश तक यही होगी समय सारणी
  • जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों को जिला प्रशासन ने दिया निर्देश।

Noida School Timings Changed News in hindi: बड़ी खबर! यूपी में कोहरे की चादर लगातार मोटी और घनी होती जा रही है। कंपकपाती ठंड को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल के छात्रों के आने जाने के समय में बदलाव कर दिया गया है। जानें अब कब से खुलेंगे स्कूल, क्या है Noida School Timings News

Gautam Buddh Nagar School Timing changed

गौतमबुद्ध नगर में बदली स्कूलों की टाइमिंग, DM ने जारी किया आदेश (image meta AI)

सुबह 9 बजे से शुरू होगा स्कूल, Noida School Time Change

गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल मंगलवार यानी 17 दिसंबर से सुबह 9 बजे से खुलेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने सभी बोर्ड के प्रधानाचार्य को आज 16 दिसंबर को पत्र भेजा है।

End of Feed