GATE 2026 Answer Key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी (IIT Guwahati) द्वारा आयोजित की गई GATE 2026 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा के बाद आंसर की का इंतजार कर रहे उम्मीदवार, जारी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ आपत्ति प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। GATE 2026 परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवार आंसर की के साथ रिस्पांस शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE 2026 आंसर की जारी
कहां से करें GATE 2026 Answer Key डाउनलोड
बता दें कि जारी GATE 2026 आंसर की उम्मीदवार दो वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों वेबसाइट इस प्रकार है -
- gate2026.iitg.ac.in
- goaps.iitg.ac.in
कब हुई थी GATE 2026 परीक्षा
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering GATE) परीक्षा का आयोजन का 7 से 15 फरवरी के बीच देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब उसकी आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की पर ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आईआईटी गुवाहाटी द्वारा फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा और फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।
कैसे करें GATE 2026 आंसर की डाउनलोड?
1. GATE 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए 'GATE 2026 Answer Key' और रिस्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करें।
3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने
4. एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट्स को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
5. सबमिट पर क्लिक करें और आपकी रिस्पॉन्स शीट, आंसर की आपकी स्क्रीन पर नजर आएगा।
6. आंसर की चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
7. आंसर की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी करें।
GATE 2026 आंसर की पर ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी करें?
GATE 2026 आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते है। बता दें कि आपत्ति प्रक्रिया उम्मीदवार 28 फरवरी तक दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति प्रक्रिया के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाए, लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करके आपत्ति दर्ज करें। बता दें कि प्रत्येक प्रश्न पर उम्मीदवार को शुल्क का भुगतान करना होगा, इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।
