Gate 2026 Answer Key Released On gate 2026.iitg.ac.in: गेट 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Gate 2026 Answer Key) खबर है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2026 परीक्षा की आंसर की जारी हो (Gate Answer Key 2026) गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपनी आंसर की व रिस्पांस शीट और प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Gate 2026 Answer Key Released: यहां डाउनलोड करें गेट 2026 की आंसर की
Gate 2026 Answer Key: कब हुई थी परीक्षा
बता दें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने 07, 08, 14 और 15 फरवरी, 2026 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) का आयोजन किया था। वहीं अब आंसर की जारी हो चुकी है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Gate 2026 Answer Key Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Gate 2026 Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Gate 2026 Answer Key: रिस्पांस शीट क्या होती है
बता दें रिस्पांस शीट वह दस्तावेज होती है जिसमें यह दर्ज होता है कि अभ्यर्थी ने परीक्षा के दौरान किस प्रश्न के लिए कौन-सा उत्तर चुना। ऑनलाइन परीक्षाओं में यह कंप्यूटर द्वारा रिकॉर्ड की जाती है। परीक्षा के बाद उम्मीदवार इसे देखकर यह समझ सकता है कि उसने कौन-कौन से उत्तर दिए थे।
