GATE 2025 Conducted by: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आ गई है। इस बार GATE Exam का आयोजन आईआईटी रूड़की (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT रूड़की) द्वारा किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, उनके लिए सिलेबस जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से GATE 2025 Syllabus Check & Download कर सकते हैं। परीक्षा पत्र अंग्रेजी में होंगे और चयनित शहरों के चयनित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किए जाएंगे।
IIT रूड़की करेगा GATE का आयोजन
संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट - gate2025.iitr.ac.in पर पाठ्यक्रम और पात्रता मानदंड जारी कर दिए हैं। सूचना विवरणिका (Information Brochure) जल्द ही जारी की जाएगी।
GATE Paper Pattern 2025, पेपर पैटर्न
GATE 2025 में 30 टेस्ट पेपर होंगे। एक उम्मीदवार को एक या अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति है। टेस्ट पेपर अंग्रेजी में होंगे। प्रत्येक GATE 2025 पेपर कुल 100 अंकों का होता है, सामान्य योग्यता (GA) सभी पेपर के लिए सामान्य है, जो कि 15 अंक के लिए होती है बाकी के सभी टेस्ट पेपर के सिलेबस को कवर करते हैं जो कि 85 अंक का होता है। डिटेल सिलेबस के लिए, आधिकारिक वेबसाइट या इस लिंक पर जाएं GATE 2025 Syllabus click here
परीक्षा IISc बेंगलुरु और सात IIT (IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT कानपुर, IIT खड़गपुर, IIT मद्रास और IIT रुड़की) द्वारा राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड - GATE, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय (MoE), भारत सरकार (GoI) की ओर से आयोजित की जाएगी।
बता दें, स्नातकोत्तर इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
