FMGE December 2025 Exam Date: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, 12 नवंबर, 2025 को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) दिसंबर 2025 परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या खबर से परीक्षा की तारीख, आवेदन करने की तारीख देख सकते हैं।
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन डेट हुई जारी
एप्लीकेशन फॉर्म (FMGE December 2025 Application Form) 14 नवंबर, 2025 को दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे
कब है परीक्षा, FMGE December 2025 Exam
यह एग्जाम 17 जनवरी, 2026 को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो (FMGE December 2025 Application Form Last Date) 4 दिसंबर, 2025 (रात 11:55 बजे तक) एक्टिव रहेगी।
क्यों होती है ये परीक्षा
यह एग्जाम उन भारतीय स्टूडेंट्स के लिए है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विदेशी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) की डिग्री पूरी कर ली है और भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करना चाहते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स के लिए देश में डॉक्टर के तौर पर रजिस्टर होने के लिए FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट पास करना जरूरी है।
साल में दो बार होती है परीक्षा
NBEMS साल में दो बार, जून और दिसंबर में, कंप्यूटर-बेस्ड मोड में FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट करवाता है। FMGE जून 2025 के नतीजों के मुताबिक, 37,207 रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से 36,034 एग्जाम में बैठे, और सिर्फ 6,707 ही पास हुए। इसका मतलब है कि पास रेट लगभग 18% रहा, जबकि फेल होने का रेट 81.39% था, जो पिछले सालों से ज्यादा है।
क्वालिफाइंग क्राइटेरिया के अनुसार, कैंडिडेट्स को क्वालिफाई घोषित होने के लिए 300 में से कम से कम 150 मार्क्स लाने होंगे।
