यूपी में आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 6 से 11 अक्टूबर तक मिलेगा मौका, पूर्व पंजीकृत अप्रवेशित अभ्यर्थी भर सकेंगे नए विकल्प। नए अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर, वेबसाइट www.scvtup.in पर रात 12 बजे तक कर सकेंगे आवेदन।

योगी सरकार की युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की नीति के तहत प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया 3 अक्टूबर को पूरी होने के बाद रिक्त रह गई सीटों के सापेक्ष यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन और विकल्प भर सकेंगे।

यूपी आईटीआई एडमिशन

यूपी आईटीआई एडमिशन

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी), उत्तर प्रदेश के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि पंचम चरण में राजकीय आईटीआई के पूर्व पंजीकृत लेकिन प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को नए विकल्प भरने का अवसर दिया गया है। वहीं राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए नए अभ्यर्थी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

End of Feed