February School Closed : शिवरात्रि से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती तक, जानें फरवरी में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

February School Holidays 2026 : जनवरी के महीने में बच्चों को विंटर वेकेशन से लेकर कई त्योहारों पर खूब छुट्टियां मिलीं। अब फरवरी के महीने में भी कुछ छुट्टियां आ रही हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं फरवरी के महीने में अलग-अलग राज्यों में स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट रहता है... February School Closed, February school ki chutti, February mein school band

School Closed in February : जनवरी की छुट्टियों की तरह फरवरी में सभी स्कूलों में विंटर वेकेशन तो नहीं होती, मगर कई सारे त्योहार इस महीने में भी पड़ रहे हैं। शिवरात्रि से लेकर रविदास जयंती तक... इस महीने भी कई सारी छुट्टियां हैं। ऐसे में त्योहारों की वजह से स्टूडेंट्स इस महीने में छुट्टी का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि फरवरी के महीने में स्कूल बंद होने का नियम पूरे देश में एक सा नहीं है। सरकारी छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक CBSE, ICSE और अलग-अलग स्टेट बोर्ड पर ये छुट्टी निर्भर करती है।

​February School Closed

February School Closed

3 फरवरी को कहां बंद रहेंगे स्कूल? 3 February School Closed :

3 फरवरी को ओडिशा शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, जाजपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के चलते बंद रहेंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों के स्कूल बंद रहेंगे और अपने समय पर ही खुलेंगे।

End of Feed