खेती की जमीन बना खेल का मैदान, गुजरात के इस स्कूल के छात्रों ने जीते 138 पदक

गुजरात के मेहसाणा जिले के विरसोडा अनुपम प्राइमरी स्कूल में किसानों की मदद से प्रैक्टिस ग्राउंड तैयार हुआ। सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों ने 2023 से 2026 के बीच खेलों में 138 मेडल जीते। पढ़ाई में भी 54 छात्रों ने मेरिट हासिल की।

गुजरात के मेहसाणा जिले के विरसोडा अनुपम प्राइमरी स्कूल ने सीमित संसाधनों के बावजूद खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्कूल के छात्रों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने में गांव के किसानों ने भी अहम भूमिका निभाई। किसानों की मदद से खेती की जमीन के दो प्लॉट को समतल कर प्रैक्टिस ग्राउंड तैयार किया गया, जहां छात्र नियमित रूप से खेलों की तैयारी कर रहे हैं।

Farmland turned into a sports ground

गुजरात के इस स्कूल के छात्रों ने जीते 138 पदक

इस सामुदायिक पहल का असर छात्रों के प्रदर्शन में भी देखने को मिला है। वर्ष 2023 से 2026 के बीच स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 138 पदक अपने नाम किए। इनमें 56 स्वर्ण, 40 रजत और 42 कांस्य पदक शामिल हैं। छात्रों ने जिला, राज्य और स्थानीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर स्कूल और गांव का नाम रोशन किया है।

End of Feed