अब NASA में चमकेंगे भारत के सितारे, विद्यार्थी विज्ञान वारी योजना से सपनों को लगेंगे पंख

Vidyarthi Vigyan Vari Scheme: महाराष्ट्र सरकार की एक योजना के तहत हर साल 51 छात्रों को NASA जाने का मौका मिलेगा। सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान को लेकर उत्साह और जिज्ञासा को बढ़ाना है। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री ने भी जानकारी देते हुए बताया कि ये योजना उन छात्रों को पहचान देने के लिए बनाई गई है, जो कंपीटीशन में फर्स्ट नहीं आ पाते।

Vidyarthi Vigyan Vari Scheme : अमेरिकी अंतरिक्ष और एयरोनॉटिक्स एजेंसी (NASA) में जाने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए महाराष्ट्र सरकार एक नई योजना विज्ञान विद्यार्थी वारी जल्द ही शुरू करने वाली है। इस योजना के तहत हर साल 51 छात्रों को चुना जाएगा, जिन्हें अमेरिकी स्थित अंतरिक्ष और एयरोनॉटिक्स एजेंसी (NASA) का दौरा करने का मौका मिलेगा। हालांकि अभी इस योजना पर राज्य सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है। मगर ये छात्रों के लिए हर लिहाज से बेहद जरूरी और शानदार होने वाली है।

अब NASA जाएंगे भारतीय छात्र

Vidyarthi Vigyan Vari Scheme (iStock)

Vidyarthi Vigyan Vari Scheme Purpose: क्या है परियोजना का उद्देश्य?

End of Feed