Explained: आईआईटी से करें एमबीए? जानें इंजीनियरिंग कॉलेज से मैनेजमेंट की पढ़ाई कितनी फायदेमंंद

MBA from IIT: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), मैनेजमेंट की पढ़ाई यानी MBA करने के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान माने जाते हैं लेकिन इन दिनों भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भी मैनेजमेंट की पढ़ाई यानी MBA प्रोग्राम्स के लिए छात्रों की पसंद बनते जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि IIT से एमबीए करना कितना बेहतर है, ये किन युवाओं के लिए अधिक उपयुक्त है।

MBA from IIT: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), मैनेजमेंट की पढ़ाई यानी MBA करने के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान माने जाते हैं। भारत में कुल 21 भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) हैं, जो देश भर में प्रबंधन शिक्षा प्रदान करते हैं। भारत में सभी IIM कुल मिलाकर एमबीए/पीजीडीएम पाठ्यक्रमों के लिए लगभग 5500 सीटें प्रदान करते हैं। इन संस्थानों के एमबीए/पीजीडीएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आमतौर पर CAT परीक्षा देनी होती है। आईआईएम अहमदाबाद, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे संस्थान दशकों से मैनेजमेंट एजुकेशन के सबसे पसंदीदा संस्थान माने जाते हैं। एमबीए करने की चाहत रखने वाला हर युवा आईआईएम में ही दाखिला चाहता है लेकिन आईआईएम में दाखिले की दौड़ इतनी आसान नहीं है कि उसे हर कोई पूरा कर सके।

MBA From IIT: कितना बेहतर-कितना किफायती

MBA From IIT: कितना बेहतर-कितना किफायती

इस बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भी मैनेजमेंट की पढ़ाई यानी MBA प्रोग्राम्स के लिए छात्रों की पसंद बनते जा रहे हैं। आईआईटी में अब सिर्फ इंजीनियरिंग की पढ़ाई नहीं होती है. वहां एमबीए के कई कोर्स की डिग्री भी मिलती है। आईआईटी प्रौद्योगिकी संस्थान होने के बावजूद मैनेजमेंट की पढ़ाई भी कराते हैं। IIT से MBA सुनने में भले ही थोड़ा अलग लगे, लेकिन यह टेक्नोलॉजी और बिजनेस का अलग कॉम्बिनेशन और एक्सपोजर देता है। आइये जानते हैं कि IIT से एमबीए करना कितना बेहतर है, ये किन युवाओं के लिए अधिक उपयुक्त है।

End of Feed