भारत सरकार मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा और रिसर्च की ओर प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाती है। इन्हीं में से एक है INSPIRE Scholarship (Innovation in Science Pursuit for Inspired Research), जिसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा संचालित किया जाता है। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो साइंस स्ट्रीम में करियर बनाना चाहते हैं, विशेषकर Natural और Basic Sciences में हायर स्टडी और रिसर्च करना चाहते हैं। INSPIRE स्कॉलरशिप के तहत हर साल हजारों छात्रों को वित्तीय सहयोग और रिसर्च मेंटोरशिप का मौका दिया जाता है, ताकि वे वैज्ञानिक क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के लिए उत्कृष्ट रिसर्च कार्य कर सकें।
INSPIRE Scholarship for Higher Education: इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना (Image: Canva)
INSPIRE स्कॉलरशिप का असली मकसद साइंस में टैलेंटेड स्टूडेंट्स को जल्दी से जल्दी इस फील्ड की ओर आकर्षित करना है। इसका लक्ष्य है देश के युवाओं में साइंस की क्यूरियोसिटी और क्रिएटिव रिसर्च का जोश जगाना, ताकि वे आगे चलकर रिसर्च और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा योगदान दे सकें। इस प्रोग्राम की सबसे खास बात ये है कि इसमें टैलेंट पहचानने के लिए कोई एक्स्ट्रा कॉम्पिटिटिव एग्जाम नहीं कराया जाता। INSPIRE का भरोसा पहले से मौजूद एजुकेशनल सिस्टम और स्टूडेंट्स की स्कूल/बोर्ड परफॉर्मेंस पर होता है। यानी आपका टैलेंट वही दिखाता है जो आप पहले से कर रहे हैं। सीधे शब्दों में—INSPIRE उन स्टूडेंट्स को सपोर्ट करता है जिनमें साइंस को लेकर रियल पैशन है और उन्हें रिसर्च व टेक्नोलॉजी में एक स्ट्रॉन्ग फ्यूचर बनाने के लिए मोटिवेट करता है। आइए जानें इस स्कॉलरशिप के प्रमुख फीचर्स, लाभ और पात्रता की पूरी जानकारी।
INSPIRE स्कॉलरशिप क्या है?
INSPIRE स्कॉलरशिप का उद्देश्य 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों को रिसर्च ओरिएंटेड अध्ययन की ओर प्रेरित करना है। इस योजना में Scholarship for Higher Education (SHE) नामक कॉम्पोनेंट शामिल है, जिसके तहत BSc, BS या Integrated MSc जैसे कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों को सहायता दी जाती है। इस स्कॉलरशिप का लक्ष्य देश में वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देना और युवा प्रतिभाओं को विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
इंस्पायर स्कॉलरशिप की राशि और लाभ
INSPIRE स्कॉलरशिप सिर्फ आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रिसर्च करियर के शुरुआती चरण में छात्रों को मजबूत आधार देती है।
इंस्पायर स्कॉलरशिप की राशि और लाभ
मुख्य लाभः
- 5000 रुपये प्रति माह की स्कॉलरशिप (यानि 60,000 रुपये प्रति वर्ष)
- 20,000 रुपये वार्षिक मेंटरशिप / समर रिसर्च प्रोजेक्ट ग्रांट
- देश के नामी रिसर्च संस्थानों में प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका
- विशेषज्ञ वैज्ञानिकों से मेंटरशिप
- रिसर्च और साइंस एक्सपोजर का बेहतरीन अवसर
INSPIRE स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
INSPIRE स्कॉलरशिप की पात्रता सिर्फ मेधावी छात्रों के लिए तय की गई है, ताकि वास्तविक रूप से विज्ञान में रुचि रखने वाले मेरिट वाले छात्रों को इसका लाभ मिले। वे छात्र जो अपने संबंधित बोर्ड परीक्षाओं में 12वीं कक्षा में शीर्ष 1% में शामिल हों, साथ ही वे छात्र जिन्होंने जेईई-एडवांस या एनईईटी में शीर्ष 10000 रैंक हासिल की हो। साथ ही वे छात्र जो आईआईएसईआर, एनआईएसईआर, मुंबई विश्वविद्यालय में परमाणु ऊर्जा केंद्र के मूलभूत विज्ञान विभाग (डीएई-सीबीएस) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भर्ती हुए हों या यंग साइंटिस्ट प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई), राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई), जगदीश बोस राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज (जेबीएनएसटीएस) और विज्ञान ओलंपियाड पदक विजेता हों। वे सभी जो स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री के लिए किसी भी शैक्षणिक संस्थान या विश्वविद्यालय में प्राकृतिक और मूलभूत विज्ञान का अध्ययन करना चाहते हों, वे छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। इस योजना के तहत हर साल 10,000 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं।
INSPIRE स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
पात्रता की मुख्य शर्तें:
- 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप 1% में स्थान होना चाहिए या JEE / NEET जैसी परीक्षाओं में उत्कृष्ट रैंक होनी चाहिए।
- छात्र का एडमिशन Natural / Basic Sciences के किसी UG कोर्स में होना अनिवार्य है।
- प्रोफेशनल कोर्स इस योजना में शामिल नहीं हैं, जैसे– इंजीनियरिंग (B.Tech), मेडिकल (MBBS), कंप्यूटर साइंस, मैनेजमेंट, एजुकेशन आदि
- छात्र भारतीय नागरिक होना चाहिए और निर्धारित आयु सीमा (17–22 वर्ष) के भीतर होना चाहिए।
इंस्पायर स्कीम का महत्व
INSPIRE Scholarship केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि रिसर्च क्षेत्र में शुरुआती अनुभव प्राप्त करवाने का बेहतरीन माध्यम है। यह छात्रों को उच्च स्तरीय रिसर्च लैब्स, वैज्ञानिकों और प्रोजेक्ट्स से जोड़ती है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और रिसर्च करियर की मजबूत नींव तैयार होती है। भारत सरकार का उद्देश्य इस स्कीम के जरिए भविष्य के युवा वैज्ञानिकों को तैयार करना और देश को वैश्विक वैज्ञानिक शोध में आगे लाना है। INSPIRE स्कॉलरशिप विज्ञान में रुचि रखने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है।
FAQs
INSPIRE स्कॉलरशिप क्या है?
भारत सरकार लगातार मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा और रिसर्च की ओर प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाती है। इन्हीं में से एक है INSPIRE Scholarship (Innovation in Science Pursuit for Inspired Research), जिसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा संचालित किया जाता है।
INSPIRE स्कॉलरशिप का उद्देश्य क्या है?
INSPIRE स्कॉलरशिप का उद्देश्य 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों को रिसर्च ओरिएंटेड अध्ययन की ओर प्रेरित करना है।
INSPIRE स्कॉलरशिप का लाभ किन छात्रों को मिलता है?
यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो साइंस स्ट्रीम में करियर बनाना चाहते हैं, विशेषकर Natural और Basic Sciences में हायर स्टडी और रिसर्च करना चाहते हैं।
INSPIRE स्कॉलरशिप की राशि कितनी है?
DST हर साल 17 से 22 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों को 80 हजार की स्कॉलरशिप प्रदान करता है।
