Diploma In Engineering: इस राज्य में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा का गोल्डन चांस, मेरिट के आधार पर एडमिशन - जल्द करें अप्लाई

Diploma In Engineering, Engineering Diploma In Haryana: हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी ने इंजीनियरिंग में दो वर्षीय व तीन वर्षीय डिप्लोमा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। योग्य और इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट techadmissionhry.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Diploma In Engineering, Engineering Diploma In Haryana:इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बीते दिनों हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी ने दो वर्षीय व तीन वर्षीय डिप्लोमा के लिए अधिसूचना जारी (Diploma In Engineering) की थी। वहीं अब एचएसटीईएस ने तीन वर्षीय डिप्लोमा की आखिर तारीख 24 जून तक बढ़ा दी गई है। योग्य और इच्छुक छात्र दो वर्षीय डिप्लोमा के लिए कल यानी 18 जून 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.techadmissionhry.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। जबकि तीन वर्षीय डिप्लोमा की आखिरी तारीख 24 जून है।

Diploma In Engineering, Engineering Diploma In Haryana

Diploma In Engineering: दो वर्षीय व तीन वर्षीय इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

बता दें दो वर्षीय पॉलिटेक्टिनक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए छात्र 12वीं पास होना चाहिए। जबकि तीन वर्षीय डिप्लोमा इन इंजानियरिंग के लिए छात्र 10वीं पास होना चाहिए। यहां कुल 600 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। जिले में नीलोखेड़ी में राजकीय पॉलिटेक्निक का एकमात्र संस्थान है। यहां आप कोर्स के अनुसार सीटों की संख्या जान सकते हैं।

End of Feed