EMRS Tier 2 Answer Key : ईएमआरएस टीयर 2 आंसर की nests.tribal.gov.in पर जारी, देखें डाउनलोड करने का लिंक

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) Tier 2 की Answer Key 2026, NESTS (National Education Society for Tribal Students, nests.tribal.gov.in) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने 22, 23, 24 और 25 मार्च 2026 को Tier 2 Mains परीक्षा दी थी, वे NESTS पोर्टल पर आधिकारिक Answer Key PDF और अपनी स्कैन की हुई OMR शीट देख सकते हैं।

EMRS Tier 2 Answer Key 2026 : एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (Eklavya Model Residential Schools) (EMRS) ने आज यानी 13 मई को टियर 2 आंसर की जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार 22 से लेकर 25 मार्च 2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nest.tribal.gov.in है।

EMRS Tier 2 Answer Key

EMRS Tier 2 Answer Key

बताते चलें कि इस परीक्षा का आयोजन 22 से लेकर 25 मार्च 2026 को किया गया था। ये राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति द्वारा EMRS कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत आयोजित हुई थी। इसमें प्रधानाचार्य, पीजीटी, टीजीटी, छात्रावास वार्डन, स्टाफ नर्स और लेखाकार समेत कुल 7267 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।

End of Feed