Education News Today: प्राइवेट स्कूल की मनमानी खत्म, यूनिफॉर्म और किताबों की नहीं कर सकते जबरन बिक्री, जारी हुआ निर्देश

Education News Today in Hindi: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे छात्रों और अभिभावकों को किसी विशेष वेंडर से यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। शिक्षा निदेशालय को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

Education News, School News Today: शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार को कई शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ निजी स्कूल अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं कि वे सिर्फ उन्हीं दुकानों से यूनिफॉर्म और किताबें खरीदें, जिनसे स्कूल का करार है। (Education News in Hindi) यह छात्रों और अभिभावकों के आर्थिक हितों के खिलाफ है और किसी भी हालत में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षिक सामग्रियों की बिक्री को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। (Education News for School Assembly) दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने आज घोषणा की कि कई अभिभावकों और छात्रों की शिकायतों के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Private schools cannot forcefully sell uniforms and books

स्कूल्स यूनिफॉर्म और किताबों की नहीं कर सकते जबरन बिक्री (image - meta ai)

उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि कई निजी स्कूल छात्रों को किताबें, गाइड, टाई, बेल्ट, नोटबुक, यूनिफॉर्म और बैग इत्यादि केवल कुछ विशेष विक्रेताओं से खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। यह न केवल अनुचित है, बल्कि छात्रों और अभिभावकों के अधिकारों का उल्लंघन भी है।

End of Feed