Education News: अब केवल किताबों की नहीं बल्कि हुनर की भी होगी पढ़ाई, स्कूली शिक्षा को मिला नया आयाम

Education News Today in Hindi: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य भर के सरकारी स्कूलों में शिक्षा को नए सिरे से परिभाषित करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा अभियान के तहत 'लर्निंग बाय डूइंग' कार्यक्रम शुरू किया है।

Education News Today: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य भर के सरकारी स्कूलों में शिक्षा को नए सिरे से परिभाषित करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा अभियान के तहत 'लर्निंग बाय डूइंग' कार्यक्रम शुरू किया है। सरकार ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप, यह कार्यक्रम छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को लकड़ी कार्य, धातु कार्य, ऊर्जा एवं पर्यावरण, कृषि एवं बागवानी, तथा स्वास्थ्य और पोषण जैसे विविध क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करता है"

education news 10 july

स्कूलों में किताबी ज्ञान के साथ हुनर भी सिखाया जाएगा (Image - Canva)

उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए शिक्षा को कौशल से जोड़ने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान और गणित के शिक्षकों को ‘मल्टी स्किलिंग’ पर चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि वे छात्रों को पढ़ाने के साथ उन्हें उनके वास्तविक जीवन के लिए तैयार करें।

End of Feed