Education News Today: भारतीय शिक्षण संस्थानों पर नौ महीने में दो लाख से अधिक साइबर हमले, चार लाख डाटा में सेंध की कोशिश

Education News India: भारतीय शिक्षण संस्थानों को महज नौ महीनों में दो लाख से अधिक बार साइबर हमलों और जानकारी में सेंध लगाने की करीब चार लाख कोशिशों का सामना करना पड़ा है। यह खुलासा एक प्रायोगिक अध्ययन में हुआ है।

Education News for School Assembly: भारतीय शिक्षण संस्थानों को महज नौ महीनों में दो लाख से अधिक बार साइबर हमलों और जानकारी में सेंध लगाने की करीब चार लाख कोशिशों का सामना करना पड़ा है। (Education News Today in Hindi) यह खुलासा एक प्रायोगिक अध्ययन में हुआ है। ‘भारतीय शैक्षणिक संस्थानों के लिए साइबर खतरों और डिजिटल जोखिमों की तलाश’ शीर्षक से यह अध्ययन साइबरपीस फाउंडेशन के महत्वकांक्षी ई-कवच पहल के तहत डेलनेट, रीसिक्योरिटी और ऑटोबोट इन्फोसेक के सहयोग से किया गया है।

edu news in hindi

एजुकेशन न्यूज टुडे (Image - canva)

इस अध्ययन रिपोर्ट को बुधवार ‘साइबर फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ पहल की शुरुआत के साथ जारी किया गया। (Education News in Hindi) इसका उद्देश्य छात्रों, संकाय, पुस्तकालयाध्यक्षों और कर्मचारियों को साइबर खतरों, डीपफेक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दुरुपयोग का मुकाबला करने के लिए कुशल बनाना है।

End of Feed