DU ITEP Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें आखिरी तारीख, फीस और पूरी प्रक्रिया

DU ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए '4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP)' में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार '2 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे' तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए '4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP)' में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, वे अब इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया '27 जुलाई 2026' से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार '2 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे' तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

DU ITEP Admission 2026

उम्मीदवार 'DU ITEP Admission 2026 Portal' पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं। वहीं दाखिले से जुड़ी सभी नई जानकारी, दिशा-निर्देश और अपडेट के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

End of Feed