DU Admission 2023: यूजी, बी.टेक पाठ्यक्रमों के लिए राउंड 2 का शेड्यूल du.ac.in पर जारी,तुरंत करें चेक

DU Spot Admission 2023 Round 2 Schedule: दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू स्पॉट एडमिशन 2023 राउंड 2 शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शिड्यूल यूजी, बी.टेक पाठ्यक्रमों के लिए जारी किया गया है, उम्मीदवार आधिकारिक कार्यक्रम डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर देख सकते हैं।

University of Delhi DU Spot Admission 2023 Round 2 Schedule जारी कर दिया गया है। यह शिड्यूल दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट du.ac.in के साथ साथ admission.uod.ac.in पर भी जारी किया गया है। इच्छुक छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी डीयू स्पॉट एडमिशन 2023 राउंड 2 शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

DU SPot Admission 2023

यूजी, बी.टेक पाठ्यक्रमों के लिए राउंड 2 का शेड्यूल du.ac.in पर जारी (Image - Canva)

डीयू एडमिशन 2023 शेड्यूल केवल यूजी और बीटेक स्पॉट राउंड के लिए जारी किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कल, 7 सितंबर से डीयू यूजी स्पॉट राउंड 2 और डीयू बीटेक स्पॉट राउंड 1 प्रवेश शुरू करेगा। जो उम्मीदवार डीयू की खाली सीटों पर दाखिला लेना चाहते हैं, वे admissions.uod.ac पर विजिट करें।

End of Feed