DU Admission 2022: फीस जमा करने की तिथि में हुआ बदलाव, देखें एडमिशन से जुड़ी सारी जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 09:42 AM IST

DU Admission 2022: क्या आप भी डीयू में एडमिशन ले रहे हैं, यदि हां तो जान लें कि कॉलेजों ने जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए हैं, वे अब 24 अक्टूबर की जगह 25 अक्टूबर तक फीस जमा कर सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • 72,865 उम्मीदवारों ने अपनी आवंटित सीटों को किया स्वीकार
  • पहले दौर में कुल 80,164 सीटों का अलॉटमेंट किया था।
  • पहले दौर के प्रवेश के लिए एसेप्टेंस विंडो बंद हो गई है।

DU Admission 2022: डीयू में एडमिशन चल रहे हैं, प्रशासन ने पहले दौर में कुल 80,164 सीटों का अलॉटमेंट किया था, जिनमें से 72,865 उम्मीदवारों ने अपनी आवंटित सीटों को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद इन सभी उम्मीदवारों को कॉलेजों में अप्लाई करने की जरूरत थी, जिसके बाद कॉलेज यह तय करता कि वह इन आवेदनों को स्वीकार करेगा या नहीं, बहरहाल एसेप्टेंस प्रक्रिया बीते दिन बंद हो गई है। अब केवल फीस जमा करने की प्रक्रिया बची है, जिसके लिए उम्मीदवारों को 24 अक्टूबर यानी आज तक का समय दिया गया था, लेकिन लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, अब फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है।

du admission 2022

डीयू प्रवेश 2022

कल जारी होगी सीटों की लिस्ट

End of Feed