DSSSB Recruitment 2025, Sarkari Naukri: डीएसएसएसबी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए काम की (DSSSB Recruitment 2025) खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सहायक अभियंता, सहायक लोक अभियोजक, सहायक सुरक्षा अधिकारी, सहायक ग्रेड 2 समेत विभिन्न पदों पर भर्ती (DSSSB Grade 2 Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 692 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2025 है। यहां आप डीएसएसएसबी के इन पदों पर आवेदनक करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
DSSSB Recruitment 2025: डीएसएसएसबी में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी
DSSSB Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
डीएसएसएसबी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। यहां पदानुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन व डिप्लोमा की डिग्री मांगी गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
DSSSB Recruitment 2025 Apply Online: कैस करें आवेदन
डीएसएसबी के इन दों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर DSSSB VACANCY NOTICE ADVERTISEMENT NO. 02/2025 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रजिस्ट्रेशन करे, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें। यहां मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें। आपका आवेदन एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
DSSSB Grade 2 Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
डीएसएसएसबी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यहां श्रेणीवार अलग अलग कटऑफ निर्धारित किए गए हैं। साथ ही परीक्षा के बाद श्रेणीवार अलग अलग कटऑफ जारी की जाएगी। यहां सामान्य वर्ग (General Category) व ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ह के लिए 40%, अन्य पिछड़ा वर्ग से लिए 35%, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा दिव्यांगजनं के लिए 30 पर्सेंट मार्क्स निर्धारित होगा। हालांकि ध्यान रहे यह संभावित कटऑफ लिस्ट है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
DSSSB Grade 2 Recruitment: यहां देखें सैलरी
डीएसएसएसबी के इन पदों पर सैलरी की बात करें तो यहां उम्मीदवारों को 19900 रुपये से लेकर 151,100 रुपये सैलरी दी जाती है। जिसमें बेसिक सैलरी, हाउस रेंट अलाउंस, महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता व चित्सा भत्ता शामिल होता है।
