DRDO Paid Internship 2026: डीआरडीओ पेड इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन का लास्ट चांस, जानें कौन कर सकता है आवेदन, कितना मिलेगा स्टाइपेंड

DRDO Paid Internship 2026: डीआरडीओ हैदराबाद में स्थित डिफेंस मेटालर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी में 6 महीने की पेड इंटर्नशिप शुरू की गई है। इसके लिए आवेदन करने के केवल 3 दिन का समय बाकी रह गया है।

DRDO Paid Internship 2026: डिफेंस और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर DRDO में इंटर्नशिप करने का वो भी पेड। जी हां, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला, डिफेंस मेटालर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी (DMRL) ने साल 2026 के लिए 6 महीने के पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस इंटर्नशिप के तहत छात्रों को देश की एडवांस डिफेंस टेक्नोलॉजी और रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को बता दें कि इंटर्नशिप के लिए आवेदन की तिथि बेहद करीब है। उनके पास केवल 3 दिन का समय बाकी रह गया है। अगर आप DRDO में पेड इंटर्नशिप करने की इच्छुक हैं तो यह आपके लिए एक आखिरी मौका है। समय रहते प्रक्रिया पूरी करें और अपने करियर को एक नई उड़ान देने क तैयारी करें।

DRDO Paid Internship 2026

DRDO Paid Internship 2026 (Photo - AI)

क्या है DRDO Internship 2026 की अंतिम तिथि

डीआरडीओ में इंटर्नशिप करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल 15 जुलाई 2026 तक का समय बाकी रह गया है। इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया ईमेल के माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरा करें और लास्ट डेट का इंतजार न करें।

End of Feed